क्षेत्रीय अनुसंधान केन्द्र बावल के परिसर में खड़े अरावली किसान क्लब के पदाधिकारी। स्रोत : संस्थ
बावल। अरावली किसान क्लब के पदाधिकारियों ने पूर्व प्रधान भूपेंद्र सिंह चौधरी की अध्यक्षता में चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र बावल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्मवीर यादव से शिष्टाचार भेंट की। साथ ही कृषि तकनीक और अनुसंधान पर जोर दिया गया।
बैठक में किसानों की आवश्यकताओं के अनुरूप कृषि नीति निर्माण में किसान क्लब की भागीदारी, प्रगतिशील किसानों को योजनाओं में शामिल करने तथा जिले के सभी ब्लॉकों तक आधुनिक कृषि तकनीक, अनुसंधान एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने पर जोर दिया गया। क्लब ने आश्वासन दिया कि वह भविष्य में भी किसानों और कृषि विभाग के बीच एक मजबूत सेतु के रूप में कार्य करता रहेगा।
इस अवसर पर यह भी निर्णय लिया गया कि कृषि एवं बागवानी से जुड़ी योजनाओं, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और जागरूकता अभियानों में किसान क्लब की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि अधिक से अधिक किसान लाभान्वित हो सकें।