फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: काैशल और व्यक्तित्व सुधार पर दिया जोर

Wed, 08 Jan 2025 11:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 07कृषि महाविद्यालय बावल में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में विद्यार्थियों को जानक
विज्ञापन
रेवाड़ी। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि महाविद्यालय बावल में आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के शिविर के चौथे दिन मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व छात्र कल्याण निदेशक डॉ. आरके यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन

उन्होंने स्वयंसेवकों को काैशल, व्यक्तित्व सुधार और पढ़ाई के साथ-साथ सह पाठ्यचर्या संबंधी गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्रों को बिना तराशे हुए हीरे के समान बताया जिनका मूल्य तराशने के पश्चात बढ़ जाता है।
प्रधानाचार्य डॉ नरेश कौशिक ने उनका मान सम्मान किया एवं यह सुनिश्चित किया कि सभी स्वयंसेवक उनके द्वारा दिए गए मार्गदर्शन का आवश्यक रूप से पालन करेंगे। इसके पश्चात सभी स्वयंसेवकों को गोशाला का भ्रमण कराया। यहां पर डॉ. सत्यजीत और डॉक्टर रामस्वरूप ने सभी स्वयंसेवकों को गो सेवा के लिए प्रेरित किया और गो माता के दूध और घी से होने वाले फायदों के बारे में बताया।
विज्ञापन

200 स्वयंसेवकों ने पौधरोपण के आयोजन में भाग लिया और मिलकर प्रकृति छात्रावास के सामने पौधे लगाए।
स्वास्थ्य के लिए स्वयंसेवकों ने प्राणायाम व योग किया : दूसरे व्याख्यान के लिए सब इंस्पेक्टर राहुल अपने सहयोगियों के साथ उपस्थित रहे और उन्होंने स्वयंसेवकों के साथ साइबर सिक्योरिटी के अपने ज्ञान को साझा किया और स्वयंसेवकों को साइबर अपराध से बचने के लिए शिक्षा दी। शिविर के आरंभ में स्वयंसेवकों ने गत दिवस के अनुभव को साझा किया तथा सुबह एवं सायं दो चरणों में शारीरिक स्वास्थ्य के लिए स्वयंसेवकों ने प्राणायाम व योग किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें