फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: एनएसएस शिविर के चौथे दिन स्वास्थ्य जागरूकता और स्वच्छता पर दिया जोर

Tue, 04 Feb 2025 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 01गुरावड़ा में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के चौथे दिन का दृश्य। स्रोत : कॉलेज - फोटो : सुमेरपुर में दंगल में दांवपेच दिखाते पहलवान।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। राजकीय महिला महाविद्यालय गुरावड़ा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय शिविर के चौथे दिन स्वास्थ्य जागरूकता और स्वच्छता पर जोर दिया गया।
प्राचार्य डॉक्टर अजय कुमार ने स्वयंसेविकाओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने छात्राओं को राष्ट्र निर्माण शैक्षणिक एवं सामाजिक कार्यों में भाग लेने के लिए उत्साहित किया। इसके बाद स्वयंसेविकाओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरावड़ा में स्वच्छता अभियान चलाया और परिसर को साफ-सुथरा बनाया। स्वास्थ्य जांच के अंतर्गत सभी स्वयंसेविकाओं का हीमोग्लोबिन टेस्ट किया गया। वहीं, विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर मुख्य वक्ता डॉ. चेतन चौहान और वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. जितेंद्र ने स्वयंसेविकाओं को कैंसर से बचाव के उपायों की जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित आहार और नियमित जांच कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव में सहायक होती हैं। इसके बाद स्वयंसेविकाओं ने गांव में रैली निकाली और जागरूकता नारे लगाए। सड़क सुरक्षा पर टीम 1 द्वारा नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसे ग्रामीणों ने खूब सराहा। नाटक के माध्यम से ट्रैफिक नियमों का पालन करने और सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के महत्वपूर्ण संदेश दिए गए। कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर विनती परमार ने सभी के कार्य की प्रशंसा की।
विज्ञापन


स्वयंसेविकाओं की इन गतिविधियों से गांव के लोगों में जागरूकता बढ़ी और उन्हें सामाजिक जिम्मेदारियों का अहसास हुआ। इस अवसर पर डॉ ज्योति, डॉक्टर रवि, सुषमा एवम अन्य सभी स्टॉफ सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें