टांकड़ी में मेघवाल उत्थान समिति की आयोजित सभा में पहुंचे लोग। स्रोत : सभा
बावल। मेघवाल उत्थान समिति की सभा रविवार को गांव टांकड़ी में हुई। इसमें समाज सुधार और शिक्षा को लेकर अहम निर्णय लिए गए। इसमें समाज के बच्चों को शिक्षित करने पर जोर दिया गया।
सभा की अध्यक्षता किशोर कुमार और संचालन भूपेंद्र मेघवाल शेखपुर ने किया। सभा में समाज में व्याप्त कुरीतियों के उन्मूलन और बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
सलाहकार गजराज सिंह ने कहा कि बच्चों की शिक्षा समाज की प्रगति और विकास की नींव है। उन्होंने सभी सदस्यों से अपील की कि वे अपने बच्चों की पढ़ाई और सीखने की प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाएं।
सूरजभान मेघवाल ने घोषणा की है कि जल्द ही बावल क्षेत्र के कई गांवों की संयुक्त मेघवाल सभा आयोजित की जाएगी। इस आगामी सभा में समाज में व्याप्त प्रमुख कुरीतियों पर गहन विचार-विमर्श किया जाएगा और उन्हें समाप्त करने के ठोस निर्णय लिए जाएंगे।
प्रधान सूरजभान मेघवाल ने बताया कि इन कुरीतियों के उन्मूलन से समाज की आर्थिक, सामाजिक और नैतिक मजबूती बढ़ेगी। सभा में मेघवाल शब्द के उपयोग पर सभी सदस्यों के बीच सहमति बनाई गई।
सभा में भूपेंद्र, सह-सचिव अशोक मेघवाल, प्रभारी मैनेजर परमेश्वर, अध्यक्ष सूबेदार रमेश चंद्र, सलाहकार सुंदरलाल, लालचंद, सुंदरलाल, राहुल शामिल रहे।