रेवाड़ी। नयागांव में घर में घुसकर 20 से 30 युवकों ने हमला कर दिया। पुलिस को दी शिकायत में नयागांव निवासी शमशेर ने बताया कि सुबह करीब 8 बजे वह खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान उनके पास गांव का ही एक व्यक्ति मामूली बात पर हाथापाई पर उतारू हो गया। उसके बाद गांव में पंचायत बुलाई गई। पंचायत में व्यक्ति ने आश्वासन दिया कि दोबारा से इस प्रकार की कोई हरकत नहीं करेगा। समझौते के बाद सभी लोग घर चले गए। सुबह करीब 10 बजे 20 से 30 युवक लाठी डंडे लेकर अचानक से घर में घुस आए। इसके बाद आते ही मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इस दौरान शमशेर के माथे पर एक युवक ने रिवाल्वर तीन दी। मारने की धमकी दी। फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। संवाद