फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: प्राकृतिक खेती अपनाने पर दिया जोर

Tue, 19 May 2026 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
किसानों को प्राकृतिक खेती और सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी देते कृषि विशेषज्ञ डॉ - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
कोसली। नाहड़ खंड के गांव अहमदपुर पड़तल में कृषि विभाग और कोसली एफपीओ बैरमपुर की ओर से किसान गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें किसानों को प्राकृतिक खेती और सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कृषि विशेषज्ञ डॉ. संजीत ने कहा कि हरियाणा सरकार प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चला रही है। किसान प्राकृतिक खेती करेंगे तो उनके खेतों की साल में तीन से चार बार जांच की जाएगी। गुणवत्ता सही पाए जाने पर एक देसी गाय पर 30 हजार रुपये तक की सब्सिडी दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि प्राकृतिक खेती अपनाने वाले किसानों को 4000 रुपये प्रति एकड़ की दर से प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। इससे किसानों को खेती की लागत कम करने और रसायन मुक्त खेती अपनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

अशोक कुमार ने बताया कि हरियाणा सरकार प्राकृतिक खेती के लिए उपयोग होने वाले प्लास्टिक ड्रम पर भी 3000 रुपये की सब्सिडी दे रही है। इन ड्रमों में किसान जीवामृत, धनजीवामृत और प्राकृतिक कीटनाशक तैयार कर सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने किसानों को इनके उपयोग और तैयार करने की विस्तृत जानकारी भी दी। गोष्ठी में कृषि विभाग से सोमबीर, गांव के सरपंच और अन्य किसानों ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें