फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: त्योहारी सीजन में इलेक्ट्रॉनिक बाजार गुलजार

Sun, 28 Sep 2025 04:42 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 3भाड़ावास मार्ग पर स्थित एक दुकान में रखे टीवी। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। त्योहारी सीजन में इलेक्ट्रॉनिक बाजार में रौनक लौट आई है। दीपावली और धनतेरस को ध्यान में रखते हुए दुकानदारों ने टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, मोबाइल और किचन के सामान पर आकर्षक छूट और उपहार योजनाएं शुरू की हैं। इसका लाभ उठाते हुए ग्राहक इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

ऑनलाइन शॉपिंग के दौर में दुकानदार ग्राहकों को आकर्षित करने का हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। पिछले कुछ वर्षों में ऑनलाइन शॉपिंग का चलन तेज हुआ है। इसके बाद भी बहुत से लोग त्योहारों पर दुकानों पर जाकर सामान खरीदना पसंद कर रहे हैं। ग्राहकों को दुकान पर जाकर सामान देखने और समझने का अलग ही संतोष होता है।
कारोबारी सुधीर सैनी, राजेश यादव व विजेंद्र सिंह ने बताया कि फिलहाल नवरात्र में बाजार में रौनक लौट आई हैं। इसके बाद दीपावली का त्योहार आएगा। फिर लगन शुरू हो जाएगा। ऐसे में अब दिसंबर तक बाजार में रौनक रहेगी।
विज्ञापन

त्योहारी सीजन में जीएसटी की दरें कम होने का लाभ लोगों को मिलेगा। त्योहारों के बाद शादियों का सीजन शुरू हो जाएगा। ऐसे में आने वाले महीनों में इलेक्ट्रॉनिक सेक्टर में रिकॉर्ड स्तर की बिक्री हो सकती है। वहीं सरकार को टैक्स कलेक्शन में बढ़ोतरी से अप्रत्यक्ष फायदा मिलेगा।
जीएसटी छूट का लोगों को मिला तोहफा
कारोबारी सचिन गुप्ता का कहना है कि केंद्र सरकार ने जीएसटी में छूट कर एक बड़ा तोहफा आमजन को दिया है। इस फैसले से ग्राहकों को सीधा फायदा मिल रहा है और बाजार में खरीदारी का उत्साह बढ़ गया है। उन्होंने बताया कि त्योहारी सीजन से ठीक पहले आई इस राहत ने उपभोक्ताओं में उत्साह भर दिया है। आमजन को 5 से 10 हजार का फायदा विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों पर मिल रहा है.।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें