फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सेक्टर-18 और भांडोर में इस माह के अंत तक चालू होंगे विद्युत सब-स्टेशन

Sat, 17 Jan 2026 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
बिजली का एक सब-स्टेशन। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। सेक्टर-18 और भांडोर में बन रहे दो नए 33 केवी विद्युत सब-स्टेशनों का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के अधिकारियों के अनुसार जनवरी के अंत तक दोनों सब-स्टेशन चालू कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

अभी इन क्षेत्रों की बिजली सप्लाई ओवरलोड फीडरों पर निर्भर है, जिसके कारण आए दिन तकनीकी फॉल्ट और ट्रिपिंग की समस्या बनी रहती है। गर्मी के मौसम में उपभोक्ताओं को 7 से 8 घंटे तक के लंबे अघोषित कट झेलने पड़ते हैं। नए सब-स्टेशन शुरू होने के बाद बिजली का लोड विभाजित हो जाएगा, जिससे ओवरलोडिंग की समस्या खत्म होगी और लो-वोल्टेज से भी राहत मिलेगी।
सेक्टर-18 में बन रहा 33 केवी सब-स्टेशन शुरू होने के बाद सेक्टर-18, गढ़ी बोलनी रोड, भक्ति नगर, अनाज मंडी, हाउसिंग बोर्ड और ब्रास मार्केट को बेहतर बिजली कनेक्टिविटी मिलेगी।
विज्ञापन

इसके अलावा ढालियावास, सेक्टर-19 और मॉडल टाउन के कुछ हिस्सों को भी इससे जोड़ा जाएगा। इससे इन इलाकों को दूर स्थित सब-स्टेशनों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

भांडोर सब-स्टेशन से 20 गांवों को मिलेगी निर्बाध बिजली
भांडोर में बन रहा नया सब-स्टेशन ठोठवाल-गुमिना, जाटूवास, भांडौर, नंगली-गोदा, गोलियाकी और पुंसिका सहित करीब 20 गांवों की बिजली व्यवस्था मजबूत करेगा। वर्तमान में लंबी दूरी की लाइनों के कारण इन गांवों में वोल्टेज कम रहता है, जो नए सब-स्टेशन से सुधर जाएगा।


10 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा प्रोजेक्ट
डीएचबीवीएन की ओर से इस प्रोजेक्ट पर करीब 10 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इससे उपभोक्ताओं को गर्मियों में लंबे बिजली कटों से राहत, बेहतर वोल्टेज और स्थिर बिजली सप्लाई का लाभ मिलेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों को भी सिंचाई के लिए गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध हो सकेगी।


ओवरलोडिंग की समस्या खत्म होगी : एसडीओ
डीएचबीवीएन के एसडीओ (कंस्ट्रक्शन) विनोद अग्रवाल ने बताया कि दोनों सब-स्टेशनों का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और जनवरी के अंत तक इन्हें चालू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे ओवरलोडिंग की समस्या खत्म होगी और उपभोक्ताओं को गर्मियों में बेहतर वोल्टेज के साथ निर्बाध बिजली मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें