फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: ऑनलाइन पॉलिसी के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Sat, 20 Dec 2025 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
ऑनलाइन पॉलिसी के विरोध में शुक्रवार को एसडीओ को ज्ञापन देते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। ऑनलाइन पॉलिसी के विरोध में यूनिट स्तर पर बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने रेवाड़ी, बावल, कोसली और धारूहेड़ा में प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


एसडीओ को ज्ञापन सौंपने के बाद कर्मचारी नेताओं ने कहा कि आगामी आंदोलन के लिए बैठक बुलाई है। इसमें 23 दिसंबर को सर्कल स्तर पर होने वाली आंदोलन की रूपरेखा बनाने के साथ आंदोलन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा। इसमें आंदोलन को सफल बनाने के लिए कर्मचारियों को अलग अलग जिम्मेदारी सौंपी जाएंगी। प्रदर्शन के दौरान प्रधान सोमदत्त, अवधेश कुमार, जगबीर सिंह, विनोद कुमार, विजय कुमार, अजीत, मनजीत मौजूद रहे।
कर्मचारी नेताओं ने कहा कि यूनिट स्तर पर तीन दिन चले धरने से आमजन को हुई परेशानी के लिए निगम प्रबंधन जिम्मेदार है। कर्मचारियों में ऑनलाइन पॉलिसी के खिलाफ आक्रोश के चलते धरना प्रदर्शन करने के लिए विवश होना पड़ा। जिसके खिलाफ ज्ञापन सौंपकर वापस लेने की मांग की गई है। ऑनलाइन पॉलिसी के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने रेवाड़ी के अलावा बावल, कोसली और धारूहेड़ा में भी प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने सुबह 10 से 12 बजे तक धरना प्रदर्शन कर ट्रांसफर पॉलिसी को वापस लेने की मांग की। कर्मचारियों ने सभी जगह सरकार और निगम मैनेजमेंट के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें