बिजली निगम कार्यालय परिसर में विरोध प्रदर्शन करते कर्मचारी। स्रोत : यूनियन
कोसली। केंद्रीय परिषद के आह्वान पर सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाख बिजली कर्मचारियों ने बिजली निगम कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। यूनिट के प्रधान जयप्रकाश ने अध्यक्षता और सचिव सुरेंद्र कुमार ने संचालन किया। कर्मचारियों ने कैशलेस मेडिकल सुविधा और अन्य भत्ते देने की मांग की। हरियाणा एग्रो डिस्कॉम के नाम से अलग पांचवां निगम बनाने के प्रस्ताव का विरोध किया। कर्मचारियों ने ऑनलाइन ट्रांसफर नीति रद्द करने, पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, नियमित भर्ती करने तथा कौशल रोजगार निगम को बंद करने, बिजली कर्मचारियों को 500 यूनिट मुफ्त बिजली देने की मांग की। सचिव सुरेंद्र कुमार ने बताया कि सभी कर्मचारियों ने एकजुट होकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज उठाई।