कोसली। नाहड़ स्थित एसडीओ कार्यालय में आयोजित खुले दरबार में कार्यकारी अभियंता अनीश कुमार ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि दीपावली के दौरान पटाखे ट्रांसफार्मरों से दूर चलाए जिससे कि दुर्घटना या आगजनी से बचा जा सके।शिविर के दौरान बिजली उपभोक्ताओं की लो वोल्टेज, लाइन और ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग, एपी लाइन के तार ऊंचे करवाने, बिजली के पोल व तारों की मरम्मत, नए पोल लगाने, ट्यूबवैल कनेक्शन शीघ्र जारी करवाने और बिजली बिल संबंधी त्रुटियों को ठीक करने जैसी शिकायतों का मौके पर समाधान किया गया। इस मौके पर एसडीओ रोहित, एसडीओ जतिन मौजूद रहे। संवाद