रेवाड़ी। गलत लेन ड्राइविंग करने वाले वाहन चालकों का चालान करती ट्रैफिक पुलिस। स्रोत: पुलिस
रेवाड़ी। जिला पुलिस ने शुक्रवार को गलत लेन ड्राइविंग का स्पेशल अभियान चलाया गया। इसके तहत पुलिस ने 101 चालान किए। 5 वाहन चालकों के वाहनों को जब्त किया गया है। पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन द्वारा सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देश दिए थे कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यातायात के नियमों की पालना दृढ़ता से कराया जाए। मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत गलत लेन ड्राइविंग करके नियमों के उल्लंघन पर वाहनों चालकों के चालान किए जाएं।