फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार-रेवाड़ी रेलमार्ग पर अप्रैल से बिजली से चलेंगी ट्रेनें

विज्ञापन
electric train will run on hisar rewari route - फोटो : Rewari
विज्ञापन
हिसार-रेवाड़ी रेलमार्ग के विद्युतीकरण का काम पूरा हो गया। अप्रैल माह से इस रेलमार्ग पर ट्रेेनें बिजली से चलने लगेंगी। इसके साथ रेल यात्री कम समय में अपनी यात्रा पूरी कर सकेंगे। हालांकि शुरूआती दौर में सिर्फ 50 फीसदी ट्रेनें ही बिजली से चलेंगी। इसके कुछ समय बाद इस रेलमार्ग पर ट्रेनों का शतप्रतिशत बिजली से ही संचालन होगा।
विज्ञापन

ये जानकारी शुक्रवार को उत्तर-पश्चिम रेलवे के जीएम आनंद प्रकाश ने रेवाड़ी-हिसार रेल लाइन का निरीक्षण करने के दौरान कही। उन्होंने निरीक्षण के दौरान मिली खामियों को दूर करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। जीएम आनंद प्रकाश सैकड़ों अधिकारियों व पुलिस बल के साथ स्पेशल ट्रेन से 11 बजे कोसली स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंचे जहां क्षेत्र के लोगों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने स्टेशन का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान जो खामी मिली उन्हें शीघ्र दूर करने के लिए अधिकारियों को आदेश दिए।
भिवानी वाया कोसली वाया दिल्ली तक पैसेंजर ट्रेन की मांग
लोगों ने भिवानी-दिल्ली के लिए सीधी रेल सेवा बहाल करने कि मांग उठाई। लोगों ने जीएम को बताया कि कोसली क्षेत्र सैनिक बाहुल्य क्षेत्र है ओर यहां से सैनिकों का आना-जाना लगा रहता है तथा सीधे दिल्ली कि रेल सेवा ना होने के कारण सैनिकों को देशभर के अन्य भागों में जाने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ-साथ एक्सप्रेस गाड़ियों के कोसली में ठहराव कि भी मांग रखी । जिस पर जीएम ने कहा कि उनके इलाके की मांगों को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। इस मौके पर लोगों ने कोसली स्टेशन से शिव कालोनी कि ओर फुट ओवर ब्रिज बनाने कि मांग करते हुए बताया कि प्लेटफार्म नंबर तीन पर उतरने के बाद बुजुर्गों व विकलांग लोगों को आने जाने में दिक्कत हो रही है, जिस पर उन्होंने विचार करने की बात कही।
विज्ञापन

-ये अधिकारी रहे मौजूद
इस मौके पर नॉर्दन रेलवे के पीसीसीएम गिरार्ज प्रसाद मीणा, सीपीआरओ अजय शर्मा, बीकानेर मंडल के डीआरएम संजय कुमार श्रीवास्तव, बीकानेर मंडल के डीसीएम जितेन्द्र मीणा, बीकानेर मंडल के डीओएम सुनिल कुमार मेहलावत व तरुण जैन भी साथ थे। वहीं स्वदेशी योधा संगठन के प्रधान अजय यादव, भाकली बी के सरपंच हरिओम, कमांडेंट ओमप्रकाश यादव, सुभाष मदान, सुनील खनेजा, होशियार सिहं, कोसली मंडी प्रधान सुभाष गर्ग, महेंद्र सेठ, ओमप्रकाश सहित अनेक लोग मौजूद थे।
रेवाड़ी में सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने उठाई मांग
रेवाड़ी पहुंचने पर बीकानेर मंडल से सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने महा प्रबंधक को समस्याओं से अवगत कराते हुए मांगों का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सेवानिवृत्त कर्मचारियों व परिवार पेंशनन पाने वाली महिलाओं को सातवें वेतन आयोग में पेंशन रिवीजन के बाद पीपीओ की कापी व मंडल लेखा अधिकारी बीकानेर द्वारा नहीं भेजा जा रहा है। जिस कारण सेवानिवृत्त कर्मचारी व उनके परिवार पेंशन पाने के लिए परेशान हैं। दो वर्ष का समय गुजरने के बाद भी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को आरईएलएचएस के लिए अधिक काटे गए रुपये को वापस नहीं किया गया है। इसके अलावा उन्होंने आईपास को अपडेट कराने सहित अन्य मांगें रखी जिस पर जीएम ने शीघ्र ही कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें