फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलेक्ट्रानिक्स की दुकान में लगी आग

Tue, 01 Nov 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
लगी, सामान जला
विज्ञापन
 दिवाली की शाम जीवली बाजार स्थित एक इलेक्टॉनिक्स की दुकान में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। दुकान का शटर बंद होने से दुकान में रखा लाखों का माल जलकर राख हो गया। इलेक्ट्रॉनिक्स व्यापारी रवि गुप्ता की मानें तो कुल 15 लाख से अधिक का सामान आग में स्वाह हो गया। मौके पर पहुंची दो दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

रविवार देर शाम 8 बजे प्रेम इलेक्ट्रिकल दुकान में भीषण आग और धुंआ उठता दिखाई देने पर पड़ोसी दुकानदारों ने दुकान मालिक को इसकी सूचना दी। सूचना के बाद दुकानदार रवि गुप्ता अपने परिवार के साथ मौके पर पहुंचा तो बंद दुकान में भीषण आग धधक रही थी। वहां पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक सारा सामान जलकर राख हो गया था।

मीटर में हुआ शॉर्ट सर्किट
अनुमान लगाया जा रहा है कि दुकान के मीटर में हुए शॉर्ट सर्किट से लगी होगी। असल में मीटर दुकान के भीतर लगा हुआ था। दुकान मालिक देर शाम दुकान बंद कर घर चला गया थे। बता दें कि अमर उजाला की ओर से बाजार में फायर सेफ्टी को लेकर एक अभियान चलाया गया था, जिसके तहत व्यापारियों को दुकान में बिजली फिटिंग सही कराने, फायर सेफ्टी के इंतजाम करने व सेफ्टी उपकरण लगाने को लेकर जागरूक किया था। व्यापारियों ने इस बात को स्वीकार किया और अपने प्रतिष्ठानों में फायर सेफ्टी उपकरण लगाने की बात भी कही थी, लेकिन जमीनी स्तर पर व्यापारी इसे कर नहीं पाए।
विज्ञापन


दीपावली पर मंगवाया था एक्ट्रा स्टॉक
दुकान मालिक गुप्ता ने बताया कि दिवाली सीजन के चलते उन्होंने 5-7 लाख रुपए का एक्ट्रा स्टॉक मंगवाया था, जो कि जलकर खाख हो गया। उन्होंने बताया कि दुकान में सारा सामान इलेक्ट्रानिक्स का होने के कारण आग भड़क गई और कुछ भी नहीं बचा। उन्होंने प्रशासन से आर्थिक सहायता मुहैया कराने की मांग की है।

बाजार में नहीं थे किसी के पास फायर इक्विपमेंट
दुकान में आग लगने की घटना के समय पड़ोसी दुकानदारों के पास फायर सेफ्टी इक्विपमेंट तक नहीं थे। स्वयं दुकान मालिक और पड़ोसी आग को देखते रहे और दमकल का इंतजार करते रहे। गाड़ी पहुंचने तक सब कुछ स्वाहा हो चुका था।
------------------------
घटना की सूचना पाते ही दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग पर पूरी तरह काबू पाया गया। व्यापारियों से गुजारिश है कि दमकल गाड़ियों पर आश्रित रहने की बजाए प्रतिष्ठानों पर अपने स्तर पर फायर सेफ्टी के इंतजाम करके रखे।
विज्ञापन

सजन सांगवान, फायर सेफ्टी ऑफिसर, रेवाड़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें