संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जांगिड़ ब्राह्मण सभा के ब्लॉक अध्यक्षों के चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई है। सभा के ब्लाक अध्यक्षकों का चुनाव 16 मार्च को होगा।
चुनाव अधिकारी सेवानिवृत्त अध्यापक होशियार सिंह जांगिड़ ने बताया कि जांगिड़ ब्राह्मण सभा के ब्लॉक अध्यक्षों के चुनाव के लिए सदस्यता की अंतिम तिथि 31 जनवरी है। नामांकन प्रक्रिया 2 मार्च को सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक, नामांकन पत्रों की जांच दोपहर 2 से 2:30 बजे तक होगी। प्रत्याशियों की सूची ढाई से तीन बजे के बीच जारी होगी। नाम वापसी तीन से चार बजे तक, चुनाव चिह्न का आवंटन 4: से 5 बजे तक किया जाएगा। यदि किसी ब्लॉक में केवल एक ही नामांकन पत्र आता है तो उसे उसी दिन उस प्रत्याशी को नियमानुसार ब्लॉक अध्यक्ष घोषित कर दिया जाएगा। मतदान 16 मार्च को होगा। नामांकन प्रक्रिया 2 मार्च को विश्वकर्मा सीनियर सेकेंडरी स्कूल रेवाड़ी में की जाएगी। जिला प्रधान, सचिव की ओर से जारी एनओसी 23 फरवरी से 1 मार्च तक शाम 5 बजे तक प्रदान की जाएगी।
खोली में शांतनु का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता। -संवाद