कोसली। बाबा मुक्तेश्वरपुरी गोशाला कोसली के चुनाव का संशोधित कार्यक्रम रिटर्निंग अधिकारी कर्नल संत पाल ने जारी किया है। अब चुनाव 11 अक्तूबर को होगा। नामांकन पत्र 8 अक्तूबर को सुबह 11 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक गोशाला कार्यालय में दाखिल होंगे। इसी दिन नामांकन पत्रों की जांच होगी। नाम वापसी 9 अक्तूबर को सुबह 10 से 11 बजे तक मेल और व्हाट्सएप के माध्यम से होगी। यदि मतदान की आवश्यकता हुई तो 11 अक्तूबर रविवार को सुबह 11 बजे से दोपहर ढाई बजे तक गौशाला कार्यालय में मतदान होगा। मतदान के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।