फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: ब्लैकमेल से परेशान बुजुर्ग ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान

Sat, 18 Jul 2026 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोसली। गांव कोहारड़ में बाबूलाल (68) ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। उनकी जेब से मिले सुसाइड नोट में गांव के एक दंपती पर ब्लैकमेल कर परेशान करने के आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बाबूलाल के पुत्र कमल सिंह ने बताया कि उनके पिता को गांव का ही एक दंपती काफी समय से परेशान रहा था। दंपती पिता पर गलत आरोप लगाकर उनसे पैसे ऐंठते आ रहे थे। दोनों उसके पिता पर 70 हजार रुपये देने का दबाव बना रहे थे। मानसिक दबाव के चलते उनके पिता ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी।
कमल सिंह ने पुलिस को बताया कि पिता की जेब से एक सुसाइड नोट मिला जिसमें एक दंपती पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। अभी मामले की जांच जारी है और सभी संबंधित तथ्यों को जुटाया जा रहा है।-मनोज कुमार, जांच अधिकारी, कोसली थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें