फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: डायल-112 की गाड़ी की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

Fri, 29 Mar 2024 09:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर साबन पुल के पास सड़क पार करते एक बुजुर्ग की डायल-112 की गाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान फरीदाबाद जिले के गांव बादशाहपुर निवासी रतनलाल बिधुड़ी (64) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

परिजनों के पहुंचने के बाद शुक्रवार को रतनलाल के शव का पोस्टमॉर्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। रतन लाल के दो लड़के और दो लड़कियां हैं। बुजुर्ग रतनलाल किसी काम से कार लेकर जयपुर गए थे। देर रात वह फरीदाबाद स्थित अपने घर लौट रहे थे। रात करीब 10 बजे दिल्ली-जयपुर हाईवे पर साबन पुल के पास रॉयल ढाबा के सामने कार खड़ी कर वह सड़क पार पानी की बोतल खरीदने जा रहे थे। तभी सामने से अचानक तेज रफ्तार में डायल-112 ने रतनलाल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद रतनलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें आसपास के लोगों ने संभाला और बावल स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उनकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने रेवाड़ी स्थित ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने ज्यादा चोट लगने की वजह से रतन लाल को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


-

परिजनों के बयान पर डायल-112 के ड्राइवर कांस्टेबल विपिन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।-लाजपत, प्रभारी, बावल थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें