रेवाड़ी। पीएम पोषण योजना के तहत सरकारी स्कूलों में कार्यरत कुक-कम-हेल्पर्स के लिए राहत भरी खबर है। मौलिक शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी बजट के अनुसार जिले के 1167 कुक-कम-हेल्पर्स को छह हजार रुपये प्रतिमाह की दर से मानदेय दिया जाएगा। इसके लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत आठ माह का बजट जारी किया गया है।
जिले के प्राथमिक विद्यालयों में 682 और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 485 कुक-कम-हेल्पर्स कार्यरत हैं। आठ माह के मानदेय के लिए जिले को कुल 64 लाख 20 हजार रुपये का बजट आवंटित किया गया है।
इनमें प्राथमिक स्तर के 682 कुकों के लिए 40 लाख 92 हजार रुपये और उच्च प्राथमिक स्तर के 485 कुकों के लिए 23 लाख 28 हजार रुपये निर्धारित किए गए हैं। मौलिक शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को कुक-कम-हेल्पर्स के मानदेय का भुगतान समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
संबंधित स्कूलों के डीडीओ कुकों की उपस्थिति के आधार पर उनके बैंक खातों में मानदेय जारी करेंगे। निदेशालय के अनुसार कुकों की संख्या के आधार पर स्कूल स्तर पर बजट सीमा जारी की गई है, ताकि भुगतान प्रक्रिया में किसी तरह की देरी न हो। सभी जिला अधिकारियों को जारी निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं।
-
प्रदेश के कुक-कम-हेल्पर्स के लिए जारी बजट
जिला प्राथमिक कुक- -उच्च प्राथमिक कुककुल कुक- -कुल बजट
अंबाला- -874- -546- -1,420- -6,81,60,000
भिवानी- -807- -562- -1,369- -6,57,12,000
चरखी दादरी340- -270
610- -2,92,80,000
फरीदाबाद534- -295- -829- -3,97,92,000
फतेहाबाद870- -570- -1,440
6,91,20,000
गुरुग्राम657- -402- -
1,059- -5,08,32,000
हिसार1,151- -809- -1,960- -9,40,80,000
झज्जर543- -424- -967- -4,64,16,000
जींद953
- -655- -1,608- -7,71,84,000
कैथल850- -550- -1,400- -6,72,00,000
करनाल1,128- -715- -1,843- -8,84,64,000
कुरुक्षेत्र616- -357
973- -4,67,04,000
महेंद्रगढ़
745- -460- -1,205- -5,78,40,000
मेवात1,624- -997- -2,621- -12,58,08,000
पलवल689- -371- -1,060
5,08,80,000
पंचकूला
612- -387- -999- -4,79,52,000
पानीपत705
452- -1,157- -5,53,36,000
रेवाड़ी682- -485- -1,167- -5,60,16,000
रोहतक500
495- -995- -4,77,60,000
सिरसा1,196- -756
- -1,952- -9,36,96,000
सोनीपत
875- -603- -1,478- -7,09,44,000
यमुनानगर1,089- -625- -1,714- -8,22,72,000
कुल18,040- -11,786- -29,826- -143,16,48,000
-
वर्जन :
पीएम पोषण योजना के तहत कार्यरत सभी कुक-कम-हेल्पर्स को निर्धारित मानदेय समय पर उपलब्ध कराया जाएगा। स्कूल स्तर पर बजट जारी किए गए हैं। कुकों की उपस्थिति के आधार पर उनके बैंक खातों में मानदेय भेजने की प्रक्रिया सुनिश्चित की जा रही है।- अली अहमद, जिला प्रभारी मिड-डे मील, रेवाड़ी।