फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रेवाड़ी में मालगाड़ी की चपेट में आने से आठ गायों की दर्दनाक मौत

Sat, 25 Mar 2023 11:00 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
घटनास्थल के पास गायों के शव को दफनाते स्थानीय लोग।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुंड। शुक्रवार देर रात फ्रेट कॉरिडोर लाइन पर अजमेर से दिल्ली की ओर आ रही मालगाड़ी की चपेट में आने से 8 गायों की दर्दनाक मौत हो गई। राजस्थान के रहने वाले चरवाहे इन्हें रेलवे लाइन पार करवा रहे थे। तभी हादसा हो गया। गोरक्षा दल वालों ने रात में ही इन गायों को दफना दिया। हालांकि हादसे के कारण रेल यातायात पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर शाम फ्रेट कॉरिडोर लाइन पर अजमेर से रेवाड़ी की तरफ मालगाड़ी आ रही थी। इसी दौरान ट्रैक पार करते समय कई गाय मालगाड़ी की चपेट में आ गई। जिससे 8 गायों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद जीआरपी और खोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। राजस्थान के रहने वाले चरवाहे अपनी गायों को चराते हुए रेवाड़ी-जैसलमेर हाईवे पर खोरी फ्लाइओवर के नीचे से गुजर रहे थे। जैसे ही रेलवे ट्रैक के पास पहुंचे तो सामने से मालगाड़ी आ गई। इससे पहले वे कुछ समझ पाते 8 गायों की गाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। इसके बाद रात में ही आसपास के गोरक्षा दल के सदस्य मौके पर पहुंचे और गायों को रात में ही मौके पर दफना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें