फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

विज्ञापन
औचक निरीक्षण के दौरान अध्यापकों की बैठक लेते खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. राजेन्द्र यादव। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। खंड शिक्षा अधिकारी जाटूसाना ने सीआरसी करावरा मानकपुर का औचक निरीक्षण कर विद्यालय में चल रही ऑनलाइन गतिविधियों, पाठ्य सामग्री, अध्यापक दैनिक डायरी का अवलोकन किया। इसके बाद विद्यालय में बैठक का आयोजन कर खंड शिक्षा अधिकारी ने सभी अध्यापकों को सीसीटी प्रोग्राम के बारे में बताया।
विज्ञापन

स्टाफ सदस्यों से डिस्टेंस लर्निंग के बारे में विचार-विमर्श भी किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी अध्यापकों की डेली डायरी की जांच कर उनके द्वारा दी गई फीडबैक में से बच्चों से की जाने वाली बातें, ई-लर्निंग में दिया जाने वाला होमवर्क पर भी बच्चों से संवाद किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी ने सभी अध्यापकों से ई-लर्निंग कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से चलाने व सीसीटी परीक्षा की सफलता के लिए जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। हरियाणा शिक्षा विभाग की योजनाओं को एक अध्यापक ही अच्छी तरह से लागू करा कर सफल बना सकता है। उन्होंने विद्यालय के प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार के सराहनीय कार्यों पर उनका हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें