निजी स्कूलों के ऑडिट के लिए शुक्रवार को निकलने वाला ड्रा शुक्रवार को भी नहीं हो पाया। निजी स्कूल संचालकों ने इस बाबत गुड़गांव कमिश्नर को दी गई शिकायत, स्कूल मैनेजमेंट कोड के टेक्निकल बिंदुओं का हवाला देते हुए ड्रा प्रोसेस का विरोध किया। निजी स्कूल संचालकों के टेक्निकल प्वाइंट व कमिश्नर को दी गई शिकायत के आधार पर एडीसी ने पांच प्रतिशत ड्रा के मसले को टाल दिया तथा संबंधित स्कूल के खिलाफ दर्ज शिकायत के आधार पर ही ऑडिट करवाने की बात पर जो दिया।
बता दें कि निजी स्कूली की फीस बढ़ोत्तरी, अन्य शुल्कों की वसूली व अन्य पहलुओं को लेकर सरकार ने पांच प्रतिशत स्कूलों का ड्रा के माध्यम से ऑडिट करवाने का प्रावधान किया था। यह ड्रा दस दिन पहले निकलना था, इस प्रक्रिया के लिए बकायदा बैठक भी हुई थी। लेकिन निजी स्कूल संचालकों ने एडीसी से इस मसले पर विचार-विमर्श करने के लिए समय मांगा था। एडीसी ने ड्रा के लिए 19 अगस्त तिथि निर्धारित की थी। शुक्रवार को निजी स्कूल संचालकों के कुछ ठोस टेक्निकल बिंदुओं के कारण ड्रा फिर से नहीं हो पाया।