शहर आस्था कुंज के बच्चों के साथ जस्टिस लीजा गिल व सत्र न्यायाधीश डीके मित्तल सहित अन्य लोग।
- फोटो : Rewari
रेवाड़ी। पंजाब हरियाणा उच्च न्यायालय की न्यायाधीश लीजा गिल ने वीरवार को शहर के आस्था कुंज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आस्था कुंज में रह रहे बच्चों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। जस्टिस लीजा गिल ने बच्चों से कहा है कि पढ़ाई ही ऐसी चीज है जो जीवन मे आगे ले जाएगी, इसलिए मेहनत के साथ पढ़ाई करें। जस्टिस ने जिला बाल कल्याण अधिकारी को कहा कि वे बच्चों की सुरक्षा व उनके रहन सहन का विशेष ध्यान रखें और उनको किसी भी तरह की परेशानी न आने दें। जिला एवं सत्र न्यायाधीश डीके मित्तल ने कहा कि जो बच्चा अच्छा पढ़ेगा वह अफसर बनेगा। उन्होंने कहा कि पढ़ाई में कोई अमीर गरीब नहीं होता है। जस्टिस मित्तल ने कहा आस्था कुंज में किसी चीज की जरूरत हो तो डीसी या मुझे बताओ। आस्था कुंज परिसर में ही चल रहे वृद्धाश्रम का भी निरीक्षण किया गया। जस्टिस लीजा गिल, जिला सत्र न्यायाधीश डीके मित्तल व सीजेएम कीर्ती जैन ने आस्था कुंज परिसर में पौधा रोपण भी किया। इस मौके पर जिला बाल कल्याण अधिकारी वीरेंद्र यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी रेणु बाला, सीडब्लूसी की चेयरपर्सन कुसुम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।