फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य के बारे में बताया

विज्ञापन
कृषि महाविद्यालय बावल में आयोजित एनएसएस शिविर में प्रतिभाग करती छात्रा। स्रोत : कॉलेज
विज्ञापन
बावल। कृषि महाविद्यालय बावल की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की तरफ से ग्राम बनीपुर में एनएसएस शिविर के तीसरे दिन विविध प्रेरणादायक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। शिविर के तीसरे दिन की शुरूआत सुबह योग सत्र के साथ हुई जिसमें स्वयंसेवकों ने भाग लिया।
विज्ञापन

योग के माध्यम से विद्यार्थियों को शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के महत्व से अवगत कराया गया। इसके बाद ओम शांति आश्रम से आईं गीतमाला और बिंदु ने विद्यार्थियों को सफलता प्राप्त करने के लिए ध्यान के महत्व के बारे में बताया।
उन्होंने कहा कि नियमित ध्यान से मन की एकाग्रता बढ़ती है, तनाव कम होता है और विद्यार्थी अपने लक्ष्य की ओर अधिक स्पष्टता एवं आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकते हैं। अगले चरण में कृषि विज्ञान केंद्र बावल से आए डॉ. बलबीर सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित किया।
विज्ञापन

उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को पढ़ाई में निरंतरता बनाए रखने और मेहनत के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि सफलता प्राप्त करने के लिए अनुशासन, धैर्य और प्रयास आवश्यक हैं।
दिन के अंत में विद्यार्थियों के लिए एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें स्वयंसेवकों ने नृत्य प्रस्तुतियां देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान कृषि महाविद्यालय से डॉ अमरजीत निभोरिया एवं डॉ. रामस्वरूप सुथार भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें