फोटो : 6स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे काजल अग्रवाल का स्वागत करते विद्यार्थी व स्टा
- फोटो : अमर उजाला
रेवाड़ी। सेक्टर-18 स्थित प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले राजकीय कन्या महाविद्यालय में प्लेसमेंट सेल के तत्वावधान में सात दिवसीय विषय उद्यमिता पखवाड़ा के अंतर्गत एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता काजल अग्रवाल ने छात्राओं को एंटरप्रेन्योरशिप के विषय में विस्तार से बताया व उन्हें अपने घर से ही छोटे-छोटे व्यवसाय शुरू करने के लिए अनुभव साझा किए। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. ज्योति यादव ने सभी छात्राओं को हाथ का कौशल सीखने व अपने छोटे-छोटे व्यवसाय से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान डॉ. रितु चौधरी, डॉ. राजेश कुमारी, डॉ. सुचेता, जोगिंदर सिंह, प्रियंका, स्टाफ सदस्य व छात्राएं उपस्थित रहीं।