तुर्कियावास में आयोजित कार्यक्रम में मंच पर आए विद्यार्थी व स्टाफ। स्रोत : विवि
- फोटो : udhampur news
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के फार्मेसी विभाग की तरफ से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तुर्कियावास में एक आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विभागाध्यक्ष व निदेशक पब्लिक हेल्थ प्रोफेसर सुनील कुमार के निर्देशन में किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत एसोसिएट प्रोफेसर व निदेशक, डॉ. हेमंत कुमार सिंह यादव ने की जिसमें छात्रों को समाज में फार्मासिस्ट की भूमिका के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में डॉ. स्नेह लता, डॉ. निर्मला यादव व विभाग के 12 विद्यार्थी शामिल हुए। बीफार्मेसी की तृतीय वर्ष की छात्रा शीतल ने छात्रों को व्यक्तिगत व पर्यावरण स्वच्छता के बारे में विस्तार से बताया।
एक अन्य छात्रा मृगांका ने चार्ट की सहायता से मासिक धर्म चक्र के बारे में विस्तार से बताया व इस समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में भी विद्यार्थियों को अवगत कराया।
एम फार्मेसी के विद्यार्थी रामगोपाल ने विद्यार्थियों को संतुलित आहार और फाइबर रिस टाइट के महत्व को समझाया। कार्यक्रम में स्कूल की प्रधानाचार्य व शिक्षकों के साथ 104 विद्यार्थी मौजूद रहे।