फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीबी की समय से पहचान जरूरी : डॉ. कीर्तिका

Sun, 03 May 2026 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
टीबी प्रशिक्षण में भाग लेते लोग। स्रोत : विभाग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। बच्चों में टीबी की समय से पहचान और बेहतर इलाज के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन वर्ल्ड हेल्थ पार्टनर्स की टीम की ओर से किया गया। इसमें सभी डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण में विश्व स्वास्थ्य संगठन से जुड़ी डॉ. कीर्तिका ने कहा कि बच्चों में टीबी की समय से पहचान बेहद जरूरी है।
प्रशिक्षण का संचालन सीएचसी खोल के प्रशिक्षक डॉ. मनीष ने किया। उन्होंने बच्चों में टीबी के संभावित लक्षणों की पहचान के बारे में जानकारी दी। मरीजों की सूचना दर्ज करने, संदिग्ध मामलों की पहचान, उन्हें उचित स्थान पर भेजने की प्रक्रिया और नमूना संग्रहण के सही तरीके की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. विक्रम ने बताया कि सरकार टीबी को समाप्त करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने वर्ल्ड हेल्थ पार्टनर्स की टीम के कार्यों की भी जानकारी साझा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें