फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआरएल लैब कोविड-19 जाच रिपोर्ट पर विवाद स्वास्थ विभाग ने बताया मान्यता हो चुकी रद्द, ऐसे में जांच रिपोर्ट कि नहीं कोई सत्यता

विज्ञापन
थर्मल स्क्रीनिंग करते स्वास्थ विभाग के कर्मचारी - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
रेवाड़ी। स्वास्थ्य विभाग ने निजी एसआरएल लैब की जांच रिपोर्ट पर सवाल खड़े किए हैं। स्वास्थ विभाग का कहना है कि क्योंकि लैब की मान्यता रद्द हो चुकी है ऐसे में उसके द्वारा पॉजिटिव बता गए 2 सैंपल की कोई सत्यता नहीं रह जाती है। और स्वास्थ विभाग की ओर से दोनों युवकों के सैंपल लेकर जांच दोबारा कराई जाएगी। जबकि जिस अस्पताल में जांच रिपोर्ट कराई गई थी उसका चिकित्सक का कहना है कि जांच में दोनों युवक पॉजिटिव पाए गए थे। बता दें कि शुक्रवार को शहर निवासी दो युवक एक निजी लैब की जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव पाए गए थे लेकिन शाम के समय स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में दोनों जांच रिपोर्टों को पर एतराज जताते हुए रिपोर्ट को मानने से मना कर दिया। स्वास्थ विभाग की ओर से कहा गया कि मान्यता रद्द होने के चलते इस जांच रिपोर्ट में कोई सत्ता नहीं है। नोडल अधिकारी डॉ. विजय प्रकाश ने कहा कि दोनों युवकों की जांच स्वास्थ्य उसे दोबारा कराई जाएगी इसके बाद ही बताया जाएगा कि युवक पॉजिटिव है या निगेटिव। बता दें कि दोनों युवक कुछ दिनों पहले गुरुग्राम से लौटे थे और सीआईएसफ में तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें