शहर के गुड बाजार में तैनात पुलिस
- फोटो : AMAR UJALA
रेवाड़ी। शहर के गुड़ बाजार को अगले आदेश तक बंद करने के बावजूद शनिवार सुबह दुकानदार अपनी दुकानों को खोलने बाजार में पहुंच गए। वहां पर भीड़ इतनी बड़ी कि दुकानदारों में आपस में ही तू-तू मैं- मैं होने लगी बाजार में भीड़ बढ़ता देख मौके पर पुलिस पहुंची ने बाजार को सील कर दुकानदार को वहां से खदेड़ दिया।
बता दें कि शुक्रवार को डीसी याशेंद्र सिंह ने बाजार को बंद करने के आदेश दिए थे। शिकायत मिल रही थी कि शहर के गुड बाजार में सोशल डिस्टेंसिंग की पालना नहीं हो रही है। इसकी जांच डीसी ने एसडीएम रेवाड़ी से कराई थी।जांच में पाया गया कि दुकानदार मास्क का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं और आने वाले ग्राहकों को भी सोशल डिस्टेंसिंग की पालना नहीं करा रहे हैं। इसके चलते बाजार को बंद करने के आदेश दिए गए हैं।अब दुकानें बंद करा कर दोनों तरफ से सील कर बाजार पर पुलिस तैनात कर दी गई है।