फोटो : 15रेवाड़ी। धरने पर बैठे ई-रिक्शा ऑटो चालक। संवाद
रेवाड़ी। चालान काटने के विरोध में ई-रिक्शा चालक शनिवार को धरने पर बैठ गए। चालकों का आरोप है कि मनमाने तरीके से उनके चालान काटे जा रहे हैं। कुछ ऑटो चालकों ने कहा कि सड़कों पर गाड़ियां खड़ी रहती हैं जिसके चलते जाम लगता है लेकिन पुलिसकर्मी गाड़ी चालकों का चालान नहीं काटती है। गरीब ऑटो वाले पुलिस के टारगेट पर रहते हैं। उन्होंने कहा कि 10 हजार से 12 हजार तक के चालान काटे जा रहे हैं। यह मनमानी नहीं तो क्या है। मांग है कि इस तरह से चालान ना किए जाए। चालकों का कहना है कि कमाई से केवल घर का गुजारा हो पाता है, ऐसे में उन्हें काफी परेशानी हो रही है।