परिवार से मुलाकात करते पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला। स्रोत : प्रवक्ता
रेवाड़ी। हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला रविवार दोपहर रेवाड़ी पहुंचे। उन्होंने जेजेपी युवा प्रदेश उपाध्यक्ष विपिन माजरा के निवास पर पहुंचकर उनके जीजा हेड कांस्टेबल वेद प्रकाश की शहादत पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने शोकाकुल परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।
इसके बाद दुष्यंत चौटाला गांव ढाकिया पहुंचे। यहां उन्होंने जेजेपी के रेवाड़ी हलका अध्यक्ष मनोज सरपंच के निवास पर पहुंचकर उनके दादा के निधन पर दुख जताया। उन्होंने परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उनका ढाढ़स बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही दुख की इस घड़ी में परिवार को संबल प्रदान किया।
इस अवसर पर जेजेपी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला कार्यकारी अध्यक्ष अभिमन्यु राव, धर्मपाल देशवाल, जगदीश नेहरा प्राणपुरा, बावल हलका अध्यक्ष उपेंद्र महलावत, राजू चौधरी बावल, सत्येंद्र झाबुआ, आजाद पटेल, योगेश बखापुर, कमल मंगलेश्वर, रिंकू सिंह सहित पार्टी कार्यकर्ता और गांवों के लोग मौजूद रहे।