फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर

Sun, 03 May 2026 01:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
नगर पालिका परिसर में धरने पर बैठे कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
बावल। नगर पालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर शनिवार को सफाईकर्मियों ने दूसरे दिन भी हड़ताल कर नगर पालिका परिसर में धरना दिया। सफाईकर्मचारियों की हड़ताल के चलते जगह-जगह कूड़े का ढेर लग गया है।
विज्ञापन

धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों ने कहा कि वे लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं लेकिन अब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया है। धरने की अध्यक्षता कर रहे अशोक कुमार ने बताया कि कर्मचारी पिछले काफी समय से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन और धरना दे रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी बात सुनने को तैयार नहीं है।
उन्होंने कहा कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए और विभाग के कर्मचारियों को न्यूनतम 30 हजार रुपये वेतन दिया जाए। इसके अलावा गुरुग्राम में निकाले गए 3480 कर्मचारियों की पुन: बहाली की भी मांग की गई है।
विज्ञापन

अशोक कुमार ने कहा कि ये सभी मांगें कर्मचारियों के हित से जुड़ी हुई हैं और इन्हें पूरा किया जाना जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सफाई कर्मचारियों को कोरोना काल में कोरोना योद्धा कहा गया, लेकिन अब उनके हितों की अनदेखी की जा रही है।
इससे कर्मचारियों में भारी रोष है और वे खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। कूड़ा ना उठने की वजह से जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं।
धरने में शामिल कर्मचारियों का कहना है कि महंगाई लगातार बढ़ रही है लेकिन उनकी आय में कोई बढ़ोतरी नहीं हो रही। ऐसे में परिवार का गुजारा करना मुश्किल हो गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
-
मांगों को लेकर जारी रहेगा संघर्ष
दो दिवसीय धरने में बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल हुए। इस अवसर पर अशोक कुमार के साथ बबीता, शीला, किरण, संदीप, योगेश, जवाहर सिंह, सुमन, कमलेश, रोहताश मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर अपनी मांगों को दोहराया और सरकार से जल्द समाधान की मांग की। नगरपालिका कर्मचारी संघ ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें