फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: नेपाल त्रासदी के चलते रेवाड़ी में इस बार नहीं मनेगा हरितालिका तीज महोत्सव

Sun, 06 Sep 2026 11:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा के कारण मूल प्रवाह अखिल भारत नेपाली एकता समाज की ओर से इस बार 14 सितंबर को रेवाड़ी में हरितालिका तीज महोत्सव आयोजित नहीं किया जाएगा। यह निर्णय रविवार को नेहरू पार्क में नगर समिति अध्यक्ष राम बहादुर खड़का की अध्यक्षता में हुई शोक एवं श्रद्धांजलि सभा में लिया गया।
विज्ञापन

सभा में नेपाल के क्षेत्र में आई बाढ़ से हुई जनहानि पर गहरा दुख जताया गया। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत नागरिकों को श्रद्धांजलि दी और उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। वक्ताओं ने कहा कि बाढ़ से रसुवा जिले सहित आसपास के गांवों और शहरों में भारी तबाही हुई है। बड़ी संख्या में लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं और राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि रेवाड़ी में रह रहे नेपाली नागरिकों और उनके स्वजन इस आपदा से प्रभावित क्षेत्र में नहीं रहते हैं। इसके बावजूद नेपाल में हुई त्रासदी से यहां रह रहे लोगों में भी गहरा दुख है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ऐसे विषम समय में सामूहिक रूप से तीज का उत्सव मनाना उचित नहीं है। कार्यक्रम पर खर्च होने वाली राशि को राहत कार्यों में सहयोग के रूप में देने का प्रयास किया जाएगा। सभा में प्रेम अधिकारी, जोग बहादुर, विष्णु भंडारी और महिला विभाग संयोजक शांति सिंह सहित अन्य सदस्यों ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें