फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: आरयूबी के निर्माण के चलते 17 व 18 सितंबर को आंशिक रूप से रद्द रहेंगी 4 ट्रेनें

Thu, 10 Jul 2025 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। बीकानेर और लालगढ़ स्टेशन के बीच आरयूबी के निर्माण के लिए 18 सितंबर को ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इसके चलते चार ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द रहेंगी।
दिल्ली सराय-बीकानेर ट्रेन 17 सितंबर को दिल्ली सराय से प्रस्थान करेगी और लालगढ़ तक ही संचालित होगी। यह ट्रेन लालगढ़-बीकानेर के बीच आंशिक रूपसे रद्द रहेगी। बीकानेर-दिल्ली सराय ट्रेन 18 सितंबर को बीकानेर के स्थान पर लालगढ़ से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन बीकानेर-लालगढ़ के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जयपुर-सूरतगढ़ ट्रेन 18 सितंबर को जयपुर से प्रस्थान करेगी और बीकानेर तक ही संचालित होगी। यह ट्रेन बीकानेर-सूरतगढ़ के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। बीकानेर-अमृतसर ट्रेन 18 सितंबर को बीकानेर के स्थान पर लालगढ़ से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन बीकानेर-लालगढ़ के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। इसके अतिरिक्त बाड़मेर-ऋषिकेश ट्रेन 18 सितंबर को बाड़मेर से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग जोधपुर, फलौदी, लालगढ़ होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह ट्रेन फलौदी स्टेशन पर ठहराव करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें