फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: तकनीकी समस्या के चलते एक जोड़ी ट्रेन रहेगी रद्द

Mon, 09 Feb 2026 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर दोपहर के समय ट्रेन पकड़ते लोग। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल पर कठुआ–माधोपुर (पंजाब) स्टेशनों के मध्य ब्रिज संख्या 17 पर आई तकनीकी समस्या के चलते प्रभावित ट्रेनों के रद्दीकरण व आंशिक रद्दीकरण की अवधि बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 19107 भावनगर टर्मिनस-शहीद कप्तान तुषार महाजन ट्रेन 31 मई और गाड़ी संख्या 19108 शहीद कप्तान तुषार महाजन रेलवे स्टेशन-भावनगर टर्मिनस ट्रेन 1 जून तक रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 19415 साबरमती-श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा ट्रेन 31 मई तक साबरमती से प्रस्थान करेगी, वह अमृतसर तक ही संचालित होगी। इस प्रकार अमृतसर से श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा के मध्य यह ट्रेन आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 19416 वैष्णोदेवी कटरा-साबरमती रेलसेवा 2 जून तक श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा के स्थान पर अमृतसर से संचालित होगी। जम्मूतवी से अमृतसर के बीच यह ट्रेन आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 19223 साबरमती–जम्मूतवी ट्रेन 30 मई तक साबरमती से चलेगी। यह ट्रेन फिरोजपुर कैंट तक ही संचालित होगी। फिरोजपुर कैंट से जम्मूतवी के मध्य यह ट्रेन आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 19224 जम्मूतवी–साबरमती रेलसेवा 1 जून तक जम्मूतवी के स्थान पर फिरोजपुर कैंट से संचालित होगी। इस कारण जम्मूतवी से फिरोजपुर कैंट के बीच यह रेलसेवा आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें