रेवाड़ी। गर्मी से बचने के लिए छाता ओढ़कर बाजार में खरीददारी करने के लिए जाते हुए लोग। स्रोत: पा
धारूहेड़ा। क्षेत्र में जबरदस्त गर्मी पड़ रही है और लू के थपेडों से लोगों का बुरा हाल हो रहा है। ऐसे में लू के थपेड़ों से जहां एक ओर बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर गर्मी के बढ़ने एवं लू के चलने की वजह से लोग स्वापी, गमछा, चश्में तथा टोपी खरीद रहे हैं।
बता दें कि नोतपा के चलते नौ दिन तक जबरदस्त गर्मी पड़ रही है। इस गर्मी के चलते लोगों के बदन का पसीना नहीं सूख रहा है। ऐसे में गमछा, छाता, चश्मे और टोपी खरीदने लगे हैं। दोपहरी में लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। इसकी वजह से बाजारों में सन्नाटा पसरा रहता है।
दुकानदार अशोक, योगेश, कृष्ण, नरेश, विनोद सोनी व सूरजभान सहित अन्य दुकानदारों ने बताया कि गर्मी के मौसम के चलते स्वापी, गमछा, टोपी की बिक्री बढ़ी है। जनरल मर्चेंट का कार्य करने वाले, लक्ष्मणदास, अशोक कुमार गुप्ता, राजकुमार सहित काफी दुकानदारों ने बताया कि गर्मी के बढ़ने के साथ-साथ छाता एवं चश्मों की भी बिक्री पहले से बढी है। गर्मी से आखों को बचाने के लिए लोग चश्मों को खरीद रहे हैं।