स्टेट हाइवे पर दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी। संवाद
- फोटो : एमएलसी विजय अटल स्मृति सम्मेलन को संबोधित करते हुए। स्रोतः भाजपा
भिवाड़ी। कोहरे के चलते सोमवार सुबह करीब 4 बजे खिजूरीवास गांव के पास स्टेट हाइवे लिंक रोड पर बुलंदशहर से दूध की थैलियां लेकर आया ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया।
इससे ट्रक का एक्सल टूट गया और आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि इसमें कोई जान का नुकसान नहीं हुआ। ड्राइवर सुरक्षित बताया जा रहा है। बुलंदशहर निवासी ड्राइवर हाशिम ने बताया कि वह दूध सप्लाई का काम करता है।
रविवार को गाड़ी में दूध भरकर खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र पहुंचा था। वहां दूध खाली करने के बाद वापस बुलंदशहर लौट रहा था। तभी घने कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम हो गई और गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई।
हाशिम के अनुसार उसी समय गांव की ओर से एक अन्य गाड़ी भी आ रही थी, लेकिन वह केन्ट्रा से टकराने से बाल-बाल बच गई। फिलहाल दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को हाइड्रा की मदद से साइड में हटाया गया।