फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा एक अभिशाप, मिलकर बहिष्कार करें : रामपाल

विज्ञापन
बच्चों को नशे के खिलाफ जागरूक करती नशा मुक्ति टीम। स्रोत : पुलिस - फोटो : 1
विज्ञापन
रेवाड़ी। नशा मुक्ति टीम की तरफ से सरकारी स्कूल खोल व गांव टींट में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया। नशा मुक्ति टीम इंचार्ज निरीक्षक रामपाल ने कहा कि नशा शरीर ही नहीं, बल्कि जीवन और समाज के लिए भी जहर है। आज के विद्यार्थी ही कल का भविष्य हैं, इसलिए नशामुक्त और स्वस्थ रहना ही देश की सुरक्षा व प्रगति की गारंटी है।
विज्ञापन

नशा एक ऐसी बुराई है जिससे व्यक्ति का अनमोल जीवन समय से पहले ही मौत का शिकार हो जाता है। नशा करने वाला व्यक्ति अपने साथ साथ पूरे परिवार का जीवन खराब कर देता है। उन्होंने कहा कि सबसे पहले युवा पीढ़ी को नशे से बचाना होगा।
उन्होंने कहा कि पुलिस के इस अभियान से प्रेरित होकर जहां युवा शिक्षा और खेल गतिविधियों की ओर अग्रसर हो रहे हैं वहीं अनेक नशा ग्रस्त युवकों ने नशा छोड़ने की पहल भी की है जिनका स्थानीय प्रशासन की मदद से इलाज करवाकर उन्हें फिर से समाज की मुख्यधारा में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नशा एक अभिशाप है। इसका मिलकर बहिष्कार करें। अगर आपके पास किसी प्रकार की नशे संबंधी सूचना है कोई व्यक्ति नशे का प्रयोग करता है या नशे की सप्लाई इत्यादि करता है तो इस बारे पुलिस को हेल्पलाइन नंबर 1933 या 112 नंबर पर सूचित करें। पता व जानकारी बताने वाले व्यक्ति का नाम पता गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें