फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नींव खोदते समय मकान गिरा, महिला की मौत

Sun, 31 Aug 2014 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
 कस्बे के बड़ा तालाब मोहल्ले में नींव खुदाई होने के दौरान शनिवार को पड़ोसी के मकान का बड़ा हिस्सा गिरने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि नींव खोद रहा मजदूर भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन




मामला शहर थाना क्षेत्र में दोपहर पौने एक बजे का है। महिला की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया।
 तालाब मोहल्ला निवासी धर्मसिंह अपना पुराना मकान तुड़वाकर दोबारा से बनवा रहा है।



 इसके लिए मजदूर नींव की खुदाई कर रहे हैं। दोपहर में करीब 12: 45 पर नींव खुदाई से पड़ोसी सुभाष के मकान का एक बड़ा हिस्सा भर भराकर गिर गया। सुभाष नाईवाली चौक पर रेहड़ी लगाकर परिवार का पालन पोषण करता है। घर में उसकी पत्नी नीना(42) और तीन बच्चों के अलावा संयुक्त परिवार रहता है।



 हादसा जिस समय हुआ उस समय सुभाष की पत्नी नीना रसोई में खाना बना रही थी। मकान का हिस्सा और रसोई भर भराकर गिर गया। नीना मलबे में दब गई। परिजनों ने आनन- फानन में अंदर जाकर देखा तो रसोई समेत मकान का एक बड़ा हिस्सा मलबे में तब्दील हो चुका था।
विज्ञापन




 परिजनों ने मलबा हटाकर घायल नीना को बाहर निकाला और उपचार के लिए उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर पुलिस ने भी घटना की जानकारी ली।



पीड़ित परिवार ने इस संबंध में किसी प्रकार की पुलिस में शिकायत नहीं की है। इसके अलावा नींव खुदाई कर रहा मजदूर अजीज(45) भी मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है।



मोहल्ले की महिलाओं ने बताया कि हादसे से पहले नीना बेहद खुश थी। कारण, दो महीने बाद उसकी भतीजी की शादी है, जिसको लेकर वह अभी से तैयारियों में भी जुट गई थी, लेकिन उसे क्या पता था कि जिस भतीजी की शादी के लिए वह इतनी तैयारियां करने की सोच रही है। वह उस शादी में ही शरीक नहीं हो सकेगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें