फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सुबह बूंदाबांदी, दोपहर में तेज धूप, शाम को मौसम फिर ठंडा

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में शुक्रवार को एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला। सुबह ग्रामीण इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई, उसके बाद अच्छी धूप खिली और दोपहर 3 बजे के बाद अचानक आसमान में काली घटाएं छा गई। जिससे मौसम ठंडा हो गया। दोपहर को तेज धूप निकलने से दिन के तापमान में अधिक बढ़ोतरी दर्ज नहीं की गई जबकि रात के तापमान में तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। शुक्रवार को अधिकतम 40.2 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

सोमवार से दिन के तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी
मौसम के करवट बदलने से सोमवार को अधिकतम तापमान फिर से छह डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। जिससे अधिकतम 37.0 और न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं मंगलवार को अधिकतम 38.6 डिग्री और न्यूनतम 24.0 डिग्री दर्ज हुआ। बुधवार को अधिकतम 38.5 और न्यूनतम 23.0 डिग्री तथा वीरवार को अधिकतम 40.0 और न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री दर्ज किया गया।
अचानक बदला मौसम का मिजाज
पिछले तीन-चार दिनों से गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं, लेकिन आज कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बादलवाही छाए रही और मौसम ठंडा हो गया। आने वाले एक सप्ताह के दौरान यानी 14 जून तक मौसम आमतौर पर गर्म और शुष्क बना रहेगा व उमस भरी पसीने वाली गर्मी का एक छोटा दौर देखने को मिलेगा और बीच-बीच में आंशिक बादलवाही देखने को मिलेगी। इस दौरान तेज गति से हवाएं चलने की भी संभावना बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. चंद्रमोहन, पर्यावरण क्लब अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें