फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: वृक्ष हमारे जीवन साथी, इनकी देखरेख जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। सरकार की ओर से चलाए जा रहे महत्वाकांक्षी कार्यक्रम हरियाणा उदय के तहत डीसी मोहम्मद इमरान रजा के नेतृत्व में वन विभाग की ओर से ग्रामीणों के साथ मिलकर काकोड़िया स्थित हर्बल पार्क में पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए गांव में अधिक से अधिक पौधे लगाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन साथी हैं। इनके बिना मानव जीवन संभव नहीं है। हमें इनकी देखरेख करनी चाहिए।
विज्ञापन

जिला वन मंडल अधिकारी सुंदरलाल सांभरिया ने बताया कि हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत गांव में पौधरोपण किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद करते हुए उन्हें प्रेरित किया कि प्रत्येक व्यक्ति को जन्मदिन व वैवाहिक वर्षगांठ पर एक पौधा लगाकर उसकी सुरक्षा का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि आने वाला समय बहुत चुनौतीपूर्ण है। बढ़ते हुए पर्यावरण प्रदूषण को नियंत्रित करने लिए पौधरोपण ही एकमात्र विकल्प है। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे सिंगल यूज प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करें। यह पर्यावरण के लिए बहुत ही खतरनाक है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण पौधरोपण के साथ ही पर्यावरण सुरक्षा के मद्देनजर सफाई अभियान पर भी फोकस रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें