फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बूंदाबांदी से गिरा तापमान, गर्मी से मिली राहत

Tue, 30 Sep 2025 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 16अनाज मंडी मार्ग का बारिश के बाद का दृश्य। संवाद - फोटो : credit
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में मंगलवार को बूंदाबांदी होने से तापमान में साढ़े छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट दजई की गई। इसके साथ ही हवा चली जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। मंगलवार को अधिकतम 31.5 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

हवा में नमी बढ़ने और हल्के पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण क्षेत्र में बादल छाए रहे। तापमान में आई गिरावट ने गर्मी का असर काफी हद तक कम कर दिया। सुबह और शाम के समय हल्की ठंडी हवाओं ने वातावरण को और अधिक मनमोहक बना दिया। लोग सुबह और शाम को टहलने के लिए घरों से बाहर निकले और खुले आसमान के नीचे ठंडी हवाओं का लुत्फ उठाया।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि बंगाल की खाड़ी और अरब सागर पर बनी हलचल का असर हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली के मौसम पर दिखाई देगा। दोनों तरफ से आ रही हवाओं के कारण दक्षिण हरियाणा और एनसीआर- दिल्ली के दक्षिणी हिस्सों पर एक चक्रवाती सर्कुलेशन सक्रिय होगा। इसके चलते हल्की बारिश और बूंदाबांदी के आसार हैं। हरियाणा के कुछ इलाकों में बिखरी हुई हल्की बारिश हो सकती है। आगामी दो दिनों तक दक्षिणी जिलों में बूंदाबांदी का दौर जारी रह सकता है, हालांकि इसकी तीव्रता धीरे-धीरे कम हो जाएगी।
विज्ञापन

4 से 7 अक्तूबर के बीच मौसम में बदलाव संभावित है। इस दौरान उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने वाले नए पश्चिमी विक्षोभ का असर हरियाणा और एनसीआर पर भी पड़ेगा। इसकी वजह से हरियाणा, दिल्ली और एनसीआर के अधिकांश स्थानों पर बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें