फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर दो डंपरों की टक्कर में चालक और क्लीनर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर गांव भूड़ला के पास सुबह करीब साढ़े 4 बजे एक खड़े डंपर को दूसरे डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में डंपर के चालक व क्लीनर की मौत हो गई। सूचना के बाद कसौला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नैचाना निवासी प्रवीण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ट्रांसपोर्ट का काम करता है और मानसेर निवासी दोस्त दीपक भी ट्रांसपोर्ट का काम करता है। रविवार सुबह वह कार से किसी काम के लिए जा रहा था। उनके साथ जा रहा एक डंपर भूड़ला के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़े डंपर से टकरा गया। आसपास के लोगों के सहयोग से डंपर चालक निदेश यादव व हेल्पर जुबेर खान को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया। उन्हें फौरन रेवाड़ी के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद कसौला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें