आस्था कुंज का औचक निरीक्षण करने पहुंचीं डॉ. रेनू सोलखे। स्रोत : प्रशासन
रेवाड़ी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव डॉ. रेनू सोलखे ने वीरवार को आस्था कुंज बाल गृह का निरीक्षण किया। इस दौरान 17 बच्चे उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों से बात की और उनके खानपान व पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। उन्होंने दत्तक ग्रहण अभिकरण का निरीक्षण किया जिसमें 7 बच्चे थे। उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण समाज के गरीब और कमजोर वर्गों को सहायता और समर्थन प्रदान करने के लिए कार्यरत है। भोजन और चिकित्सा सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। संवाद