फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: डॉ. राजेंद्र कुमार निर्विरोध चुने गए प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में एलुमनी एसोसिएशन के चुनाव संपन्न हुए, जिसमें डॉ. राजेंद्र कुमार निर्विरोध प्रधान चुने गए। चुनाव अधिकारी प्रोफेसर रोमिका बत्रा के नेतृत्व में शुरू हुई चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। चुनाव प्रक्रिया पूरी करवाने व नई टीम के सदस्यों के गठन में कुटुंब के पूर्व प्रधान डॉ. नवीन पिपलानी का विशेष सहयोग रहा। कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों में चेतन उप प्रधान, अजय यादव सचिव, सुदेश सहसचिव और आकाश खजांची को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर जेपी यादव और कुलसचिव प्रोफेसर प्रमोद कुमार ने कुटुंब परिवार को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें