फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: वाहन चोर गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। एंटी व्हीकल थैफ्ट और थाना सदर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए वाहन छिनने वाले गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गांव लिसाना निवासी दिनेश उर्फ मोनू, रविन्द्र उर्फ सोनू व चरण सिंह लवली के रूप में हुई है। उप पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी संजीव बल्हारा ने बताया कि गांव बेरली कलां हाल उत्तम नगर रेवाड़ी निवासी नितिन यादव ने अपनी शिकायत में बताया था कि पांच मार्च की रात्रि को वह अपने दोस्त नफीज अहमद के साथ अपनी गाड़ी में प्रजापति चौक पर शराब के ठेके पर गया था। उसने अपनी गाड़ी को ठेके के पास कच्चे रास्ते में खड़ी कर दी। जब वह ठेके से वापस अपनी गाड़ी के पास आया तो उसकी गाड़ी के पास दो लड़के खड़े हुए थे। जो दोनों लड़कों ने जबरदस्ती उसकी जेब से गाड़ी की चाबी छीन ली व उसकी कार को लेकर भाग गए, जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना सदर रेवाड़ी में केस दर्ज कर मामले में बुधवार को मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन



पहले भी वारदात को अंजाम दे चुके हैं आरोपी
पुलिस की ओर से पूछताछ में आरोपियों ने अपने साथी चरण सिंह उर्फ लवली के साथ मिलकर आठ फरवरी को गांव मांढ़ैया कलां एचपी पैट्रोल पंप के नजदीक से एक वेगनआर गाड़ी छीनने व 30 जनवरी को पटौदी रोड फ्लाईओवर के पास एक बाइक छिनने की वारदात भी कबूल की है। 8 फरवरी 2024 को वेगनआर गाड़ी छीनने का मामला थाना मॉडल टाउन में दर्ज किया गया था। पुलिस की ओर से तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें