फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: डॉ. महिमा यादव उत्कृष्ट शोध कार्य के लिए एक्सीलेंट अवॉर्ड से सम्मानित

Wed, 05 Aug 2026 07:03 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
पीएचडी की उपाधि मिलने पर खुशी जाहिर करतीं डॉ. महिमा यादव। स्रोत : परिवार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले की बेटी डॉ. महिमा यादव ने गणित के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि हासिल कर जिले और देश का नाम रोशन किया है। विकास नगर निवासी एवं सूबेदार संजय यादव की पुत्री डॉ. महिमा ने जर्मनी की सरकारी विश्वविद्यालय से गणित विषय में पीएचडी पूरी की है। उनके उत्कृष्ट शोध कार्य के लिए उन्हें एक्सीलेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

डॉ. महिमा की शैक्षणिक यात्रा शुरू से ही शानदार रही है। उन्होंने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की से एमएससी में गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इसके बाद वे उच्च शिक्षा और शोध के लिए जर्मनी गईं, जहां उन्होंने गणित के क्षेत्र में महत्वपूर्ण शोध कार्य किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें