फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: डॉ. अमित बने योगिक साइंस केंद्रीय अध्ययन मंडल के सदस्य

Sun, 24 May 2026 07:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
डॉ. अमित कुमार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा आयुक्त कार्यालय, भोपाल द्वारा योगिक साइंस विषय के लिए केंद्रीय अध्ययन मंडल का गठन किया गया। रेवाड़ी के गांव ढाणी राधा निवासी डॉ. अमित कुमार को मंडल का सदस्य नामित किया गया है।
उनकी नियुक्ति योग शिक्षा एवं योगिक साइंस के क्षेत्र में सक्रिय योगदान, शैक्षणिक अनुभव और शोध कार्यों को देखते हुए की गई है। डॉ. अमित कुमार वर्तमान में लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान में सहायक प्राध्यापक के रूप में कार्यरत हैं। वह लंबे समय से योग शिक्षा, भारतीय ज्ञान परंपरा और शोध गतिविधियों से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडल उच्च शिक्षा का महत्वपूर्ण शैक्षणिक निकाय है, जो विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में पाठ्यक्रम निर्माण, शैक्षणिक गुणवत्ता, शोध और नवाचार से संबंधित सुझाव प्रदान करता है। योगिक साइंस के क्षेत्र में यह मंडल नई शिक्षा नीति और भारतीय ज्ञान परंपरा के अनुरूप योग शिक्षा को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
उन्होंने इस जिम्मेदारी के लिए अपने गुरुजनों और मध्य प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा आयुक्त कार्यालय का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें