संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। मुरादाबाद स्थित तीर्थंकर महावीर मेडिकल कॉलेज के पैथोलॉजी डिपार्टमेंट में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अदिति मल्होत्रा का शव मंगलवार को उनके गृहजनपद रेवाड़ी के मॉडल टाउन लाया गया। शव पहुंचते ही परिजनों में मातम छा गया। परिवार के सदस्य रोने बिलखने लगे। दोपहर बाद डॉ. अदिति का अंतिम संस्कार दिल्ली रोड स्थित स्वर्गाश्रम में किया गया। इस मौके पर जुटा हर व्यक्ति यही सवाल उठा रहा था कि आखिर अदिति की मौत का कारण क्या है। सोमवार को डॉ. अदिति का पोस्टमार्टम करवाया गया था। बेटी की मौत की सूचना पर पिता नवनीत मल्होत्रा रेवाड़ी से मुरादाबाद गए थे। नवनीत के पहुंचने पर पुलिस ने कागजी कार्रवाई के बाद अदिति का शव सौंप दिया था। 11 जून को ही डॉ. अदिति ने मुरादाबाद स्थित तीर्थंकर महावीर मेडिकल कॉलेज के पैथोलॉजी डिपार्टमेंट में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति पाई थी। अभी नियुक्ति को एक महीना भी पूरा नहीं हुआ था। द