फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कम अंक आने पर न हों निराश,आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें विद्यार्थी

Thu, 14 May 2026 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेनू यादव,
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। परीक्षा परिणाम विद्यार्थियों के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं। हालांकि कई ऐसे विद्यार्थी भी हैं, जिन्हें उम्मीद के मुताबिक अंक नहीं मिले। ऐसे में कुछ छात्र निराशा, तनाव और आत्मविश्वास की कमी महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

इसी को देखते हुए शिक्षकों ने विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी है। शिक्षकों का कहना है कि परीक्षा जीवन का अंतिम पड़ाव नहीं है। कम अंक आने से भविष्य खत्म नहीं होता बल्कि यह आगे बेहतर करने का अवसर देता है। विद्यार्थियों को अपनी कमजोरियों को पहचान कर मेहनत और सही मार्गदर्शन के साथ आगे बढ़ना चाहिए।
अपील की है कि अभिभावक बच्चों पर अनावश्यक दबाव न बनाएं। बच्चों की तुलना दूसरों से करने की बजाय उनका मनोबल बढ़ाएं और उन्हें मानसिक सहयोग दें। सकारात्मक माहौल मिलने पर विद्यार्थी बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। शिक्षकों का कहना है कि समय पर सही मार्गदर्शन और परिवार का सहयोग मिलने से विद्यार्थी तनाव से बाहर निकलकर आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ सकते हैं। बता दें कि इस वर्ष जिले से कुल 8050 विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था। इनमें से 7115 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की। वहीं 722 विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट आई है, जबकि 213 विद्यार्थी परीक्षा में असफल रहे।

रेनू यादव,

रेनू यादव,

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें